{"_id":"662c3d3e6c0bf1102d08b779","slug":"there-was-silence-at-the-booth-of-thakurs-village-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-108363-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ठाकुरों के गांव के बूथ पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ठाकुरों के गांव के बूथ पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
आनंद गुप्ता
साहिबाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 में ठाकुरों के गांव करहेड़ा के बूथ पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शुरुआत के पहले घंटे में सुबह आठ बजे तक बूथ पर लोगों की भीड़ रही। इसके बाद से बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, बूथ के पास बने पार्टियों के बस्ता पर मतदाताओं की भीड़ रही। जबकि अन्य बूथ पर कम लोग मतदान करने के लिए आते रहे। सुबह से शाम तक केवल 50 फीसदी मतदान हुआ।
करहेड़ा में करीब 13 हजार मतदाता हैं, इनमें से 4 हजार से अधिक ठाकुर हैं। इनके लिए अर्थला स्थित कंपोजिट विद्यालय में बूथ संख्या 854-860, श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल में बूथ संख्या 848-852 और गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में बूथ संख्या 853 बनाया गया था। सुबह के समय दिल्ली में नौकरी करने वाले मतदाता अपना-अपना मतदान करके नौकरी पर चले गए। इसके बाद सुबह नौ बजे से महिलाएं और बुजुर्ग मतदान करने के लिए समय-समय पर बूथ पर आते रहे। सुबह 10 बजे से कंपोजिट विद्यालय सहित अन्य बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि स्कूल परिसर के राजीव कॉलोनी और सेवियर पार्क सोसायटी के बूथ पर मतदाताओं की भीड़ रही। कई मतदाता बूथ बदल जाने की वजह से मतदेय स्थल पर नहीं पहुंच सकें। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को बूथ तक छोड़ने के लिए वाहन लगाए गए थे। इसके बावजूद भी करहेड़ा के बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा।