फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was fire in the school bus, the children and the driver were unaware

Ghaziabad News: स्कूल बस में लगी थी आग बच्चे और चालक थे बेखबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
There was fire in the school bus, the children and the driver were unaware
कौशांबी। बस में आग लगी थी। लपटें पीछे से आगे की ओर जा रही थीं। लेकिन, न तो बस में सवार 16 बच्चों को इसका पता था और न ही बस के ड्राइवर को। अगर बाइक सवार युवक बस को न रुकवाता तो बच्चों को बचाना बहुत मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि बस में लगी आग दूर से साफ नजर आ रही थी। लोग ड्राइवर से बस रोकने के लिए कह रहे थे लेकिन, वह शायद सुन नहीं पा रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार युवक आया। वह बाइक को ओवरटेक कर बस के आगे ले गया। उसने ही ड्राइवर से कहकर बस को रुकवाया। उसके कहने पर नगर निगम के सफाईकर्मी और अन्य लोग मदद के लिए जुटे।
विज्ञापन



युवक खुद भी बच्चों को निकालने में शामिल रहा
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बताया कि बस में आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसे दो फायर टेंडर से बुझाने में आधा घंटा लगा। इससे पहले ही राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाल लिया था। बच्चे बुरी तरह से डरे हुए थे। उन्होंने राहगीरों के मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया। परिजनों की सूचना पर स्कूल ने दूसरी बस भेज दी। बच्चे उस बस में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस के रुकते ही मच गई चीख-पुकार

बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मदर्स ग्लोबल स्कूल में पढ़ते हैं। निजी बस से स्कूल जाते हैं। रोज ही तरह ही बृहस्पतिवार को भी जा रहे थे। उन्हें आग का पता तब चला जब बस रुक गई। बाहर कोहरा था। वे समझ रहे थे कि बस में जो धुआं आ रहा है, वह कोहरा ही है। जैसे ही आग का पता चला, बस के अंदर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने समझाया कि डरो नहीं, एक एक कर बाहर आओ। बाहर निकलने पर जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed