{"_id":"65a8e6e5e301035c210af446","slug":"there-was-a-fight-between-two-groups-of-laborers-over-seating-in-the-tractor-one-laborer-died-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ट्रैक्टर में बैठाने को लेकर मजदूरों के दो पक्ष में हुई मारपीट, एक मजदूर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ट्रैक्टर में बैठाने को लेकर मजदूरों के दो पक्ष में हुई मारपीट, एक मजदूर की हुई मौत
Thu, 18 Jan 2024 02:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लानी के पंचलोग गांव के सामने दिल्ली देहरादून कॉरिडोर निर्माण में मजदूरी कर रहे दो मजदूरों के गुट में बुधवार रात करीब 9 बजे मारपीट हो गई। मजदूरों के एक पक्ष के 20 से 25 लोगों ने दूसरे पक्ष के मजदूरों के घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
मारपीट में नदीम निवासी सहारनपुर 27 समेत 12 मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 6 से 7 शाहरुख, नदीम, अमवद, कुर्बान, आशिक, फरीद, तालीम मजदूरों को पुलिस ने लोनी दो नंबर स्थित 50 बेड के अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट में नदीम की हालत गंभीर हो गई, जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान नदीम की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में नदीम के भाई ने पश्चिम बंगाल के 11 नामजद समेत अज्ञात मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में नदीम के भाई रहमान ने शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर तपश ठेकेदार, जयंत फोरमैन, ढेरू वर्मन, राणा वर्मन, उत्तम सरकार, पुरिमल वर्मन, डालिम वर्मन, आकाश गपसुआ, तोपन राय, तपूवर्मन और अज्ञात मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
सहारनपुर और पश्चिम बंगाल के मजदूरों में हुई मारपीट
पुलिस का कहना है कि नदीम पक्ष के लोग सहारनपुर के रहने वाले हैं। सहारनपुर से करीब 80 मजदूर एचपीसी कंपनी के एक ठेकेदार के माध्यम से लोनी आए थे। वहीं पश्चिम बंगाल में रहने वाले मजदूर भी एचपीसी कंपनी में ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। दोनों पक्ष के लोग पश्चिम बंगाल पंचलोक गांव के सामने झोपड़ी में रहते हैं।