फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft report filed after two months

Ghaziabad News: दो माह बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Theft report filed after two months
शिकारपुर। प्राथमिक विद्यालय मानपुर से सरकारी सबमर्सिबल चोरी होने के करीब दो माह बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से सबमर्सिबल चोरी हो गया था। 26 जून 2026 को विद्यालय स्टाफ और ग्राम प्रधान को चोरी का पता चला। सहायक अध्यापक सौरभ कुमार ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि बार-बार प्रयास के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर 24 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई थी। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed