{"_id":"69dab4c5e8bc89c6290aae6e","slug":"the-youth-was-shot-three-times-and-his-body-was-thrown-into-a-drain-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-861916-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक को तीन गोली मारकर शव नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक को तीन गोली मारकर शव नाले में फेंका
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में चिरंजीव विहार स्थित रेलवे लाइन के नजदीक नाले में शुक्रवार सुबह एक शव पड़ा मिला। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान शनिवार को हाथ पर बने टैटू से बम्हेटा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (32) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोली लगने की बात सामने आई है।
मृतक की पत्नी चीतल चौहान ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मेडिकल परीक्षण के दौरान दो गोलियां मृतक के पेट में मिलीं। शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। मृतक की स्कूटी डायमंड फ्लाईओवर के नीचे मिली। एसीपी ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन की लोकेशन भी चिरंजीव विहार स्थित रेलवे लाइन के नजदीक आई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक फोन चोरी हो चुका था। उसे ट्रेस किया जा रहा है।
-- --
नौ अप्रैल को हुआ लापता
चीतल ने बताया कि जितेंद्र से उनकी शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। घर में ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल की शाम जितेंद्र स्कूटी लेकर घर से निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। 10 अप्रैल की सुबह उनका शव नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
-- --
जितेंद्र की तीन पत्नियां
पुलिस सूत्रों की मानें तो जितेंद्र की तीन पत्नियां हैं। इनमें चीतल के साथ उसने रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। इसके अलावा महिंद्रा एन्क्लेव में रहने वाली व एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज करने की बात सामने आई है। हालांकि, चीतल ने इसकी जानकारी होने से इन्कार किया है।