फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man was murdered over a year-old enmity

Ghaziabad News: एक साल पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered over a year-old enmity
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में सोनू की हत्या एक वर्ष पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। यह दावा पुलिस ने किया है। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में जल्द सबूत एकत्रित कर चार्जशीट लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 20 अगस्त को सोनू के परिजनों ने थाना अंकुर विहार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सपन कुमार, उसकी पत्नी गुंजन, मां रेखा और मौसी किरण ने षड्यंत्र के तहत सोनू के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घातक हथियार से हमला किया। परिजन का आरोप है कि हत्या का कारण प्लॉट पर कब्जा करना चाहते थे। शनिवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को सभापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सोनू पहले उनका पड़ोसी था एक वर्ष पूर्व प्लाॅट पर मीटर लगाने को लेकर उनके बीच मारपीट हुई थी। इसमें सोनू ने ईंट मारकर तपन का सिर फोड़ दिया था। तपन ने सोनू के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से तपन और उसका परिवार सोनू से रंजिश रखता था। 19 अगस्त को सोनू की हत्या करके आरोपी भाग गए थे। एसीपी ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed