फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman entered the house and took out 20 thousand rupees from the purse

Ghaziabad News: महिला ने घर में घुसकर पर्स से 20 हजार रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The woman entered the house and took out 20 thousand rupees from the purse
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर के पंचशील पार्क निवासी मनीष कुमार के घर में अनजान महिला ने घुसकर 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय समय वह घर से बाहर थे और उनकी मां मकान के दूसरी मंजिल पर थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देकर मनीष कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को वह घर से बाहर गए थे। उनकी मां मकान के दूसरे तल पर थीं। रात करीब सात बजे एक अनजान महिला उनके मकान में दाखिल हुई और कमरे में रखे मां के पर्स से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। बताया कि उनके घर में दो घरेलू सहायक भी काम करते हैं। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शक के आधार पर जो भी संदिग्ध हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed