फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The weather became pleasant due to the storm and rain, the mercury dropped by seven degrees

Ghaziabad News: आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सात डिग्री गिरा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to the storm and rain, the mercury dropped by seven degrees
गाजियाबाद। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत दी। बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बारिश के बाद यह घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं, जबकि कुछ जगहों पर टीन शेड उड़ने की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि बारिश के कारण सड़कों पर धूल कम होने और तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शाम के समय मौसम बदलने के साथ ही लोगों ने घरों की छतों और पार्कों में निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लिया।
बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ती दिखाई दी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक आंधी, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही तेज हवा और बारिश के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed