फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Transport Association will stage a three-day road blockade in support of its demands.

Ghaziabad News: मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय चक्का जाम करेगा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Transport Association will stage a three-day road blockade in support of its demands.
गाजियाबाद। ट्रांसपोर्ट्स की समस्याओं के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने गाजियाबाद में तीन दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम का ऐलान किया है। आगामी 21, 22 और 23 मई को एनसीआर के विभिन्न इलाकों में एसोसिएशन चक्का जाम करेगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद के प्रदेश अध्यक्ष सौदान गुर्जर ने इसके लिए सभी पदाधिकारियों के साथ ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चक्का जाम को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने बताया कि देश के सभी प्रदेशों से दिल्ली आने वाले ट्रकों पर ईसीसी एनजीटी टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। एक नवंबर 2026 से बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर दिल्ली में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं बीएस-4 ट्रकों पर ईसीसी शुल्क जारी रखा गया है। सभी ट्रांसपोर्ट्स इनके खिलाफ हैं। इस दौरान सौदान गुर्जर, इकबाल खान, नरेश खरकिया, राहुल शर्मा, जावेद खान, राम सकल ठाकुर, कमल जीत सिंह, नमन तनेजा, इंदर पहलवान, मनोज गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed