{"_id":"65feb9a01782dc8c490c1a10","slug":"the-thief-took-away-two-phones-on-the-pretext-of-buying-a-mask-from-the-pharmacy-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107442-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फार्मेसी से मास्क खरीदने के बहाने दो फोन ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फार्मेसी से मास्क खरीदने के बहाने दो फोन ले गया चोर
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के नीतिखंड-एक में वरदान फार्मेसी से एक चोर मास्क खरीदने के बहाने दो फोन चोरी कर ले गया। फार्मेसी संचालक ने पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली में 20 दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
वसुंधरा सेक्टर-11 में रहने वाले हरीश चन्द्र रतूड़ी का नीतिखंड में वरदान फार्मेसी है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि एक मार्च की दोपहर ढाई बजे ग्राहक बनकर आए युवक ने मास्क और बच्चों के लिए दूध का पाउडर मांगा। जैसे ही वह दोनों सामान लेने के लिए अंदर मुड़कर गए तो चोरों ने मौका पाकर उनके दो फोन चोरी कर लिए। इसके बाद वह बिना पैसे दिए वहां से भाग गया। उन्होंने काउंटर से अपने दोनों फोन गायब देखे तो दूसरे कर्मचारी के फोन से अपने नंबर पर कॉल की लेकिन वह बंद हो गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। घटना के 20 दिन बाद कोतवाली में चोरी का मुकदमा हुआ है।
-