फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The temperature started rising, the heat started tormenting

Ghaziabad News: चढ़ने लगा पारा, सताने लगी गर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The temperature started rising, the heat started tormenting
तेज धूप से बढ़ी परेशानी.... विवेकानंद रोड की ग्रीन बेल्ट पर बनी नर्सरी में रखे पौधों को धूप व ग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 28 व न्यूनतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा की रफ्तार कम होकर छह किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। हवा में नमी भी घटकर 38 फीसदी रही। दोपहर में चटख धूप के बीच लोगों को गर्मी ने सताया। मंगलवार को धूप का असर हल्का होने व हवा की रफ्तार बढ़ने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 12 के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को हवा की रफ्तार व आर्द्रता बढ़ने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और होगी। सप्ताह के अंत में एक बार न्यूनतम तापमान फिर से 10 से नीचे आएगा। लेकिन होली से पहले ही अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस को भी पार करेगा। इस दौरान लोगों को गर्मी सताएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed