फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The tableaux of Kanwar Yatra became the center of attraction

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The tableaux of Kanwar Yatra became the center of attraction
मोदीनगर। पवित्र सावन माह में शिव की भक्ति हिलोरे मार रही है। शिवभक्त अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार सहित कई धामों से पैदल गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ का मेला देखते ही बनता है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। शुक्रवार को मनमोहक झांकियां नगर से गुजरीं तो लोग भक्ति से सराबोर हो गए। दोपहर से नगर के प्रमुख मंदिरों में कांवड़ियों की आमद हो गई। कांवडिये आज शनिवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर व्यापक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रमुख मंदिर छतरी वाला शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बैंक कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर, गोविंदपुरी का 84 घंटेश्वर शिव मंदिर के अलावा देहात के निवाड़ी और पतला में जलाभिषेक को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं, शुक्रवार दोपहर से डाक कांवड़ शुरू हो गई। विधायक डॉ. मंजू शिवाच व चेयरमैन विनोद जाटव ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच मोदीनगर से गुजरे बाबा मछेंद्रनाथपुरी
चर्चित महंत बाबा मछेंद्रनाथपुरी भी हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं। शुक्रवार को उनका जत्था मोदीनगर पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा के जत्थे ने कादराबाद बॉर्डर से नगर की सीमा में प्रवेश किया। कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। कादराबाद से लेकर मुरादनगर तक मोदीनगर पुलिस उनके साथ रही। पिछले साल भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा को लेकर हुए हंगामे में बाबा उनके समर्थन में कांवड़ लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed