फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The sword of auction hangs over the houses of more than 500 people

Ghaziabad News: 500 से अधिक लोगों के घरों पर लटकी नीलामी की तलवार

Sun, 30 Mar 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The sword of auction hangs over the houses of more than 500 people
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद का करीब 267 करोड़ रुपये बकाया होने पर वसुंधरा में तीन ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के भूखंड कुर्क कर लिए गए हैं। अब 2 अप्रैल को इसकी नीलामी की जाएगी। इससे तीनों सोसायटियों में रहने वाले करीब 500 से अधिक लोगों को बेघर होने का डर सता रहा है। शनिवार को गार्डेनियां गीतांजलि सोसायटी से एक प्रतिनिधि मंडल उप-जिलाधिकारी वित्त से मिलकर अपनी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के तीनों बकायेदारों की संपत्ति की नीलामी तारीख 2 अप्रैल रखी गई है। वहीं, इस नीलामी को लोगों ने अवैध बताया है। गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के फ्लैट बायर्स एसोसिएशन बिल्डर के खिलाफ पहले से ही कोर्ट में हैं। सोसायटी निवासी राजेश ने बताया कि पैसा लेकर रजिस्ट्री न करने के मामले में वह लोग पहले ही कोर्ट में हैं। ऐसे में यह नीलामी उचित नहीं है। वहीं गार्डेनिया गीतांजली सोसायटी के फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र ने बताया कि सोसायटी के सभी लोग अपने फ्लैट की कीमत बिल्डर को जमा कर चुके हैं। ऐसे में नीलामी सही नहीं है। यह विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से बिल्डर से पूर्व में वसूली नहीं हो सकी। इसका खामियाजा लोग नहीं भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ होता है तो वह लोग सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

-एडीएम से मिलेंगे लोग-
गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी में 216 परिवार रह रहे हैं। वहीं गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के 308 में से 230 फ्लैटों में लोग रह रहे हैं। ईस्टर्न गेट्स सोसायटी में 176 परिवार रह रहे हैं। यह सभी लोग अपने फ्लैट की कीमत बिल्डर को अदा कर चुके हैं। बावजूद इसके आज तक इनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। खरीदार राय तपन भारती ने एडीएम वित्त से मुलाकात कर उन्हें बताया कि जब बकाया था तो आवास विकास परिषद ने बिल्डर को 23 मंजिल तक निर्माण कैसे करने दिया। सोसायटी में जब निर्माण हो रहा था तो ऐसे में उन लोगों ने भी अपने फ्लैट की कीमत भुगतान कर दी। बावजूद आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई और इस संबंध में वह लोग समय-समय पर आवास विकास परिषद में शिकायत करते रहे। लोगों ने एडीएम से मांग की कि वह बिल्डर की अन्य संपत्ति कुर्क करें। यहां की नीलामी से आम जनता जिसका पैसा लगा हुआ है वह बेवजह परेशान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अन्य बकायेदारों को भी भेजा जाएगा नोटिस-
उप आवास आयुक्त मेरठ जोन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिषद की वसुंधरा योजना में अन्य बकायेदारों की भी सूची तैयार की जा रही है। अन्य लोगों से भी वसूली करने का अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन विकासकर्ताओं फ्यूटेक शेल्टर प्राइवेट लिमिटेड, मैसेज गार्डेनिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा वीएक्सएल रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आवास विकास परिषद से ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित कराकर बहुमंजिले फ्लैट बनाए गए हैं। आवंटन की मद में परिषद की लगभग 269 करोड़ रुपये का बकाया तीनों ग्रुप पर है। ऐसे में वह लोग अपना बकाया वसूलने को मजबूर हैं और बिल्डर की संपत्ति कुर्क करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद की ओर से समय-समय पर बिल्डर में फ्लैट खरीद फरोख्त न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बावजूद इसके लोगों ने यहां फ्लैट की खरीदारी की है, जिसके प्रति परिषद जिम्मेदार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed