फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The swimming pool has been closed for two years, players are taking training in private academy

Ghaziabad News: दो साल से बंद पड़ा है स्वीमिंग पूल, निजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The swimming pool has been closed for two years, players are taking training in private academy
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बंद पड़ा स्विमिंग पूल। संवाद - फोटो : samvad
गाजियाबाद।
विज्ञापन

महामाया स्टेडियम में दो वर्षों से स्वीमिंग पूल बंद पड़ा है। इस वजह से तैराकी के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को हजारों रुपये खर्च कर निजी अकादमी में तैराकी करनी पड़ रही है या तो कई खिलाड़ियों ने अपने पसंदीदा खेल को ही बदल दिया है।
वर्तमान में महामाया स्टेडियम में मैदान समेत अन्य चीजों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इसके लिए शासन से विभाग को 16 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। निर्माण कार्य करीब दो वर्षों से जारी है। इस वजह से स्टेडियम के मैदान में अव्यवस्थाओं का अंबार है। मैदान में चारों ओर मलबे के ढेर लगे हैं। यह ढेर फुटबॉल कोर्ट पर लगे हैं। इस वजह से फुटबॉल खेलने आने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल दो वर्षों से जीर्णोद्धार का इंतजार कर रहा है, लेकिन विभाग के ढिलमुल रवैये और कार्यदायी संस्था की कछुआ चाल से निर्माण कार्य होने की वजह से पूल का निर्माण कार्य 60 फीसदी भी नहीं पूरा हो पाया है। स्टेडियम में तीन पूलों की सुविधाएं हैं। इसमें लर्निंग, डाइविंग और 50 मीटर का पूल बना है, जोकि वर्तमान में जर्जर पड़ा है। इससे निकाले गए मलबे को स्टेडियम के मैदान में फेंका गया है। इन अव्यवस्थाओं की वजह से कई खिलाड़ियाें का अभ्यास भी ठप पड़ा है। संपन्न खिलाड़ी तो निजी अकादमियों का सहारा अभ्यास जारी रखने के लिए ले रहे हैं। साथ ही अब उन्हीं अकादमी के लिए विभिन्न स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पूल अब तक स्वीमिंग पूल में प्रशिक्षण देने के लिए एक बार भी कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। पूर्व में भी स्टेडियम का स्वीमिंग पूल एक लाइफ सेवर के सहारे ही संचालित किया जाता रहा है। जीर्णोद्धार कार्य शुरू होनेे के बाद पूल में तैनात लाइफ सेवर का भी मुजफ्फरनगर जिले में तबादला हो गया और उसके बाद से स्टेडियम में न तो खिलाड़ियों के लिए कोच है और न ही यहां पर कोई लाइफ सेवर की तैनाती की गई है। लाइफ सेवक का पद यहां पर करीब एक साल से रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-----
शासन से आए निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य चल रहा है
स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य शासन के आदेशानुसार कराए जा रहे हैं। एक बार कार्य पूरा हो जाए। इसके बाद समस्या दूर हो जाएगी। अभिषक कुमार्, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed