फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The software engineer had sent a message to his family before committing suicide

Ghaziabad News: आत्महत्या से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने परिजनों को भेजा था मैसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The software engineer had sent a message to his family before committing suicide
इंदिरापुरम। सॉफ्टवेयर इंजीनियर रजत प्रताप सिंह के मोबाइल से फोरेंसिक जांच टीम को एक मैसेज मिला है। यह मैसेज रजत ने अपने पिता को भेजा था। इसमें उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या का कदम उठाने की बात कही है। रजत के पिता संजीव प्रताप सिंह ने एक युवती पर रजत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। अब तक पुलिस की जांच में रजत पर लोन होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर रजत का शव शक्तिखंड स्थित होटल के कमरे में चादर के फंदे से लटका मिला था। इस होटल में रजत दो नवंबर से रुके थे। दर्ज मुकदमे में संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि वह पांच नवंबर की रात में लगभग 9:30 बजे बेटे की तलाश करते हुए होटल पहुंचे थे। उन्होंने एक युवक और युवती पर बेटे को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। यहां तक कि होटल कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। फोरेंसिक जांच के लिए भेज गए रजत के मोबाइल से पुलिस को कई जरूरी साक्ष्य मिले हैं। मोबाइल से रकम भेजे जाने के सबूत मिले हैं। यहां तक कि रजत के मोबाइल से उनके पिता को भी रुपये भेजे गए थे, जिसका स्क्रीनशॉट भी मोबाइल में मिला है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में रजत पर अलग-अलग तरह के लोन चलने की बात भी सामने आई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक से रजत के खाते की जानकारी मांगी गई है। मोबाइल से मिले मैसेज में उन्होंने माता-पिता से माफी मांगने की बात कही है। साथ ही खुद को जिम्मेदार बताया है। परिजनों की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed