फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Scourge of Summer: Crowds of Patients at Health Fairs

Ghaziabad News: गर्मी का कहर, आरोग्य मेलों में मरीजों की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Scourge of Summer: Crowds of Patients at Health Fairs
नगरी स्वास्थ्य केंद्र गोकना में मरीज के इलाज करते डॉक्टर ललित। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
गाजियाबाद। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को जिलेभर में आयोजित आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंचे जो तेज गर्मी और लू से जुड़ी समस्याओं से परेशान थे। 66 केंद्रों पर लगे मेलों में कुल 3,954 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें 476 मरीजों को गंभीर स्थिति या विशेष जांच के लिए रेफर किया गया। अन्य 74 मरीजों को भर्ती कर इलाज देना पड़ा।
विज्ञापन


नगरीय स्वास्थ्य केंद्र घूकना के प्रभारी डॉ. ललित ने बताया कि मेले में पहुंचे करीब 74 फीसदी मरीज गर्मी से प्रभावित थे। अधिकांश मरीज तेज बुखार, उल्टी, डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मेले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 654 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस के टीके लगाए गए, जबकि 453 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। वहीं 52 लोगों को एंटीरेबीज वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बिगड़ी हालत, मेले में मिला सहारा

घूकना निवासी 52 वर्षीय रमेश कुमार पिछले दो दिनों से तेज बुखार से परेशान थे। परिवार वाले उन्हें आरोग्य मेले में लेकर पहुंचे, जहां जांच में शरीर में पानी की गंभीर कमी पाई गई। डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर उन्हें भर्ती किया। कुछ घंटों बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed