{"_id":"6a120aa185c6c1effd05a6de","slug":"the-sanitation-workers-created-a-ruckus-and-demanded-their-salaries-but-returned-after-receiving-assurances-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19253-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सफाईकर्मियों ने हंगामा कर मांगा वेतन, आश्वासन पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सफाईकर्मियों ने हंगामा कर मांगा वेतन, आश्वासन पर लौटे
विज्ञापन
लोनी। सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर नगर पालिका परिसर में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। सोमवार तक वेतन देने के आश्वासन पर सफाईकर्मी लौट गए। चेतावनी दी कि यदि वेतन नहीं दिया तो सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।
सफाई कर्मचारी सुबह करीब 11 बजे खन्ना नगर कॉलोनी स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय परिसर में हंगामा करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई में वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी हो रही है। भीषण गर्मी में बीमार होने पर अस्पताल जाने के लिए भी रुपये नहीं है। कर्मचारियों को प्रदर्शन की सूचना पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव अवाना पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी और पूर्व में संचालित कंपनी के जोनल मैनेजर से वार्ता की। इसके बाद मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने कर्मचारियों को 25 मई को वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल ने सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द जारी कराने की मांग की है।
-- --