फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The salon owner was stabbed 10 times; wounds were found on several parts of his body.

Ghaziabad News: सैलून संचालक को 10 बार घोंपा गया था चाकू, शरीर के कई हिस्सों में निशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The salon owner was stabbed 10 times; wounds were found on several parts of his body.
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी निवासी सैलून संचालक तस्लीम (21) की 10 बार चाकू गोदकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट, गर्दन, कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के घाव होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी चारों हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पांच माह पहले हत्या के आरोप में ही जेल से जमानत पर बाहर आए सैलून संचालक तस्लीम की बुधवार देर रात अशोक विहार कॉलोनी के पास ही ताबड़तोड़ चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कॉलोनी के ही शेरखान, आमिर, फैजल और अयान पर हत्या का आरोप है। तस्लीम पर 10 बार चाकू से हमला किया गया था। इसमें युवक के पेट और गर्दन समेत अन्य कई अंग बुरी तरह प्रभावित हुए थे और उन्हीं चोट के कारण मौत हो गई थी। पीड़ित पिता असगर की तहरीर पर11 जून को चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियाें की तलाश के लिए चार टीमों का गठन गया है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर 10 जगह चाकू लगने के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के मोबाइल बंद हैं और लोनी के आसपास ही उनकी अंतिम लोकेशन ट्रेस हुई है। चार टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि एक वर्ष पहले कॉलोनी के ही रहने वाले युनुस की हत्या का बदला लेने के लिए रंजिश के चलते तस्लीम की हत्या करने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed