फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The robber looted three tola gold chain by swooping on the doctor's neck

Ghaziabad News: चिकित्सक के गले पर झपट्टा मारकर लुटेरे ने लूटी तीन तोले सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The robber looted three tola gold chain by swooping on the doctor's neck
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में डीएलएफ स्कूल के पास लुटेरे ने बागपत जिला अस्पताल के डॉ. वरुण शर्मा से गले से तीन तोले की सोने की चेन लूट ली। वह रात साढ़े दस बजे जिम से घर लौट रहे थे। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। राजेंद्रनगर में उदय होम्स निवासी डॉ. वरुण बागपत जिला अस्पताल में तैनात हैं। वह रोजाना ड्यूटी करके घर आते हैं। रात साढ़े दस बजे वह घर से कुछ दूर जिम से एक्सरसाइज करके भाई के साथ लौट रहे थे। जैसे ही दोनों डीएलएफ स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए एक लुटेरे ने तीन तोले की सोने की चेन लूट ली। गले पर झपट्टा लगते ही वह लुटेरे को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह तेजी से भागने में कामयाब हो गया। घटना की शिकायत शालीमार गार्डन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि लूट की घटना में फुटेज कब्जे में ली है। टीम को हर एंगल से जांच कर लुटेरे को पकड़ने में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed