{"_id":"6a7e18e7b1a19f0aef05a9ca","slug":"the-railways-and-the-authority-will-jointly-construct-an-underpass-at-the-dpsg-crossing-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-954082-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीपीएसजी फाटक पर रेलवे और प्राधिकरण मिलकर बनाएंगे अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीपीएसजी फाटक पर रेलवे और प्राधिकरण मिलकर बनाएंगे अंडरपास
विज्ञापन
गाजियाबाद। डीपीएसजी फाटक पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और रेलवे मिलकर अंडरपास तैयार करेंगे। इसको लेकर डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
प्राधिकरण के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि अंडरपास की योजना पर रेलवे से वार्ता हो गई है। रेलवे ने ही इसकी डीपीआर तैयार की है। जल्द ही कार्य के टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ-साथ प्राधिकरण आरडीसी रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लेकर अधिकारियों ने हाल में सर्वे किया था।
डीसीएसजी फाटक से जाने वाला रास्ता मेरठ रोड से मिलता है। ऐसे में इस पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। कई बार फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अंडरपास 400 मीटर लंबा होगा। इसे तैयार करने में करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें ज्यादा बजट रेलवे की तरफ से लगाया गया। इससे रेलवे फाटक भी फ्री हो जाएगा और वाहनों को ट्रेन के आने पर रुकना नहीं पड़ेगा।