फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The power cuts in THA continue unabated, with power outages lasting five to six hours daily

Ghaziabad News: टीएचए में नहीं थम रहा कटौती का सिलसिला, रोजाना पांच से छह घंटे बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The power cuts in THA continue unabated, with power outages lasting five to six hours daily
साहिबाबाद। टीएचए में बिजली कटौती का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में रोजाना पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रह रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार सुबह से बिजली कटौती शुरू हो गई। वहीं वार्तालोक सोसायटी में सोमवार रात से बिजली कटौती ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा। मोटर न चल पाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि यह समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग से फीडर अलग करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि फीडर अलग किया जाए तो ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और भविष्य में इस तरह की परेशानी से राहत मिल सकेगी। वहीं, वसुंधरा स्थित वार्तालोक सोसायटी में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। सोसायटी के आरडब्ल्यूए सचिव प्रेमनाथ पांडे ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे बिजली चली गई थी। इसके लोगों ने ऊर्जा निगम में शिकायत की तो अधिकारी जल्द आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन देते रहे। सोसायटी में करीब 336 फ्लैट हैं। उमस भरी गर्मी में रात में बिजली न होने के कारण निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपने फ्लैट की बालकनी व बहार घूम कर रात बिताने को मजबूर हुए। करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे
इंदिरापुरम, वसुंधरा, शालीमार गार्डन और तुलसी निकेतन, वैशाली समेत कई इलाकों में सुबह से ही ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो गया। बार-बार बिजली जाने और आने से बिजली उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने डर की वजह से उपकरण बंद करके रखे। गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

-वर्जन-
गर्मी में लोगों को परेशानी न हो इसलिए निगम की टीम अलर्ट रहती है। ओवरलोड की वजह से कहीं-कहीं फॉल्ट की समस्या हो जाती है। उसे भी मौके पर टीम भेजकर जल्द ठीक कराया जाता है।- बृजेश कुमार, मुख्य अभिंयता, ऊर्जा निगम जोन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed