फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The person who snatched a bag full of money in a wedding procession was arrested

Ghaziabad News: बरात में पैसों से भरा बैग छिनने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The person who snatched a bag full of money in a wedding procession was arrested
थाना लोनी पुलिस ने बारात में युवक से नगदी और जेवरात से भरा बैग छीनने वाले बदमाश को किया गिरफ्ता
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी में बारात से नकदी व जेवरात से भरा बैग छीनकर ले जाने वाले को पुलिस ने लालबाग कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने 16,800 रुपये, मोबाइल और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी पूजा कॉलोनी स्थित अंसार मस्जिद के पास रहने वाला नदीम है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि बीते 4 फरवरी को इंद्रापुरी कॉलोनी में बारात चढ़त के समय करीब 45 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की तगड़ी, चांदी की पाजेब व अन्य जेवरात से भरा बैग छिनैती का मामला सामने आया था। पुलिस ने बैग छीनने वाले नदीम को लालबाग कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नदीम ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात की थी। इसके बाद उनके हिस्से में करीब 20-20 हजार रुपये आए थे। एसीपी ने बताया दूसरे आरोपी की तलाश भी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed