फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The person who ran the car with the policeman who fell on the bonnet was arrested

Ghaziabad News: बोनट पर गिरे पुलिसकर्मी को लेकर कार दौड़ाने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The person who ran the car with the policeman who fell on the bonnet was arrested
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित नंदग्राम कट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी योगेंद्र कुमार को कार सवार ने टक्कर मार दी। योगेंद्र कार के बोनट पर गिर गए। चालक आदित्य निवासी अशोक वाटिका साहिबाबाद ने हड़बड़ाहट में कार दौड़ा दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बोनट से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक कांस्टेबल योगेंद्र कुमार शुक्रवार को नंदग्राम की राजनगर एक्सटेंशन में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक सेंट्रो कार को उन्होंने रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी चालक ने कार रोकने की बजाय उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से योगेंद्र कार के बाेनट पर आ गिरे। आरोपी चालक बोनट पर गिरे कांस्टेबल को काफी दूर तक ले गया। एक बाइक सवार ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसे भी टक्कर मार दी। आगे जाकर एक अन्य कार में टक्कर मार दी। जिससे कांस्टेबल नीचे गिर गए। आरोपी मौके से कार लेकर भाग गया। पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही की बीएनएस 281 और किसी की जान को मुसीबत में डालना 125(बी) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed