फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The pace picked up fogging, people said-thank Amar Ujala

फॉगिंग ने पकड़ी रफ्तार, लोग बोले-शुक्रिया ‘अमर उजाला’

Mon, 19 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The pace picked up fogging, people said-thank Amar Ujala
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
फॉगिंग पूरे शहर में भले न हुई हो, लेकिन ‘अमर उजाला’ ने जनता से जुड़े इस मुद्दे को अभियान के रूप में प्रकाशित किया तो फॉगिंग में रफ्तार भी आई है। निगम अधिकारियों ने अब सुबह के वक्त हर दिन अलग-अलग जोन में फॉगिंग कराने की शुरूआत की है।
विज्ञापन


शाम को होने वाली फॉगिंग की अवधि भी एक घंटा बढ़ा दी गई है। कई कालोनियों में फॉगिंग हुई तो उन्होंने ‘अमर उजाला’ का शुक्रिया अदा किया। नगर निगम अब शाम को दो घंटे (छह से आठ बजे) की बजाय तीन घंटे (छह से नौ बजे) फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पहले से ज्यादा एक्टिव हुआ तो कई ऐसी कालोनियों में भी फॉगिंग हुई जो बीते साल भी इसका इंतजार करते हुए ही रह गई। गरिमा गार्डन, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, शिब्बनपुरा, मालीवाड़ा, लोहिया नगर समेत कई कालोनियों में नगर निगम ने फॉगिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों में उम्मीद जगी है। उन्होंने भेजकर अमर उजाला के साथ-साथ नगर निगम को भी धन्यवाद दिया। हालांकि चिरंजीव विहार, वसुंधरा समेत कई कालोनियां ऐसी है, जहां लोगों को फॉगिंग का इंतजार है।


शिकायत के बाद लाल क्वार्टर में महिला थाने के पास फॉगिंग हो गई है। थैंक्स ‘अमर उजाला’। - रविंद्र कुमार, लाल क्वार्टर निवासी

फॉगिंग कराने के लिए धन्यवाद। इस सीजन में पहली बार फॉगिंग हुई है। -मोनू भारद्वाज, नूरनगर-सिहानी

गरिमा गार्डन में नगर निगम द्वारा फॉगिंग करा दी गई है। लोगों ने काफी राहत महसूस की है। थैंक्स, अमर उजाला। - तेजपाल राणा, गरिमा गार्डन

फॉगिंग हुई, इसके लिए धन्यवाद, लेकिन अभी भी मच्छरों का प्रकोप है। निगम अगर बड़ी मशीन से भी एक बार फॉगिंग करा दे तो बेहतर होगा। - चंद्रपाल, कड़कड़ मॉडल निवासी

फॉगिंग न होने पर बसपा पार्षद ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी

नेहरू नगर-थर्ड और राकेश मार्ग पर दो साल से फॉगिंग नहीं हुई है। जनता में आक्रोश के बाद अब पार्षद ने उनके साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ भूखहड़ताल की चेतावनी दी है। स्थानीय पार्षद शेखर त्यागी का कहना है कि दो साल से निगम अधिकारियों ने उनके वार्ड-39 में फॉगिंग नहीं की है।


मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। निगम अधिकारियों से इस साल भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार तक फॉगिंग न हुई तो शाम छह बजे से राकेश मार्ग मार्केट में ही निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed