फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The old bus stand is taking a new shape, shopping malls and restaurants will also be built

Ghaziabad News: पुराना बस अड्डा ले रहा नया आकार, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट भी बनेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The old bus stand is taking a new shape, shopping malls and restaurants will also be built
गाजियाबाद। गाजियाबाद का पुराना अड्डा नया स्वरूप ले रहा है। आने वाले दिनों में यहां यात्रियों को शॉपिंग, रेस्टोरेंट, दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग व ई-वाहनों की चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। मंगलवार को सदर विधायक संजीव शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया और ट्रिपल पी यानी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत काम कर रही ओेमेक्स ग्रुप के अधिकारियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यात्री सुविधा के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने बताया कि पुराना बस अड्डा जब बनकर तैयार हो जाएगा तब यह गाजियाबाद के लिए तो आकर्षण का केंद्र होगा ही साथ ही पूरे उतर प्रदेश के लिए मिसाल भी होगा। बस अड्डे में मॉल भी बनाया जा रहा है, जहां यात्री शॉपिंग भी कर सकेंगें और देश के नामी ब्रांड के प्रोजेक्ट भी खरीद सकेंगे। इसके साथ ही लजीज व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे। यात्रियों के लिए पहले से अधिक बसें विभिन्न शहरों के लिए उपलब्ध होंगी। साथ ही यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद होंगी। बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री करेंगे। परिवहन मंत्री के निर्देश पर ही उन्होंने मंगलवार को निर्माणाधीन बस अड्डे में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यात्री शेड, कैंटीन, इंक्वायरी रूम, बुकिंग काउंटर, पार्सल रूम, शौचालय, एटीएम समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed