फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The officials demolished the wall being built to occupy the council land.

Ghaziabad News: परिषद की जमीन कब्जाने को बन रही दीवार को अधिकारियों ने तोड़ गिराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The officials demolished the wall being built to occupy the council land.
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद के सिद्धार्थ विहार की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने के उद्देश्य से दीवार खड़ी कर रहे थे। सूचना मिलते ही परिषद की टीम शाम को मौके पर पहुंची और जमीन को कब्जामुक्त करा विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना में काफी जमीन अभी खाली पड़ी है। जिस पर योजनाएं प्रस्तावित की जा रही हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शनिवार तड़के घने कोहरे का फायदा उठाते हुए कब्जा करने वालों ने करीब तीन हजार वर्गमीटर जमीन को दीवार बनाकर घेरने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर अधिशासी अभियंता विकास गौतम को भेजागया। वह टीम लेकर मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से दीवार को ध्वस्त किया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जा किया जा रहा था उसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि कब्जा करने वालों ने फर्जी दस्तावेज देकर गुमराह करते हुए विरोध करने का प्रयास किया जिसे बलपूर्वक शांत कराया गया। इसके बाद विजयनगर थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई गई। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता विकास गौतम के साथ ही सहायक अभियंता कमलेश, आफताब, अवर अभियता योगेन्द्र गुप्ता, मुकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed