फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Municipal Council passed a proposal for tax exemption in the board meeting

Ghaziabad News: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में करों में छूट का प्रस्ताव पारित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council passed a proposal for tax exemption in the board meeting
अनूपशहर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष, अ​धिकारी व पार्षद। संवाद
अनूपशहर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में संपत्ति करों में छूट का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार बढ़ाई गई करों की दरों पर छूट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसके तहत साल के शुरुआती चार महीनों में कुल करों के मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अगले चार महीनों में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि अंतिम चार महीनों में कोई छूट नहीं होगी। यदि कोई करदाता पूरे साल करों का भुगतान नहीं करता है, तो उस पर 12 प्रतिशत का ब्याज लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निर्णय करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करेगा। बैठक में वार्ड नंबर 17-18 में विपिन बंसल के मकान से सरदार मंजीत सिंह की दुकान तक नाली और सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नाली निर्माण से घरों में सीलन से होने वाले नुकसान से लोगों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 19 मोहल्ला अहार गेट में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अनुदान 37 के कार्य योजनाओं के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बैठक में लेखाकार संजय यादव, सभासद गोपाल स्वरूप सक्सेना, राकेश लोधी, मनोज कुमार, जफरुद्दीन, दिलीप भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, रागिब हुसैन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed