{"_id":"5821fd954f1c1b067fb38e57","slug":"the-morning-will-smog-problem-then-will-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह स्मॉग देगा दिक्कत, फिर रहेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह स्मॉग देगा दिक्कत, फिर रहेगी राहत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
smog
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस हिंडन। बुधवार से अगले चार दिनों तक सुबह के वक्त फॉग और धुंध छाई रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह दिक्कत रह सकती है लेकिन सुबह आठ बजे के बाद स्मॉग छंटने लगेगा। इस पर भी काफी हद तक दारोमदार हवा की गति पर है।
विज्ञापन
हवा की गति 15 किलोमीटर प्रतिघंटा से ऊपर रहने पर आने वाले दिनों में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। हवा बंद होने पर फिर से स्मॉग की भयानक स्थिति बन सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक एयर इंडेक्स क्वालिटी रविवार को 999 के मुकाबले मंगलवार को घट कर 611 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही हवा में पीएम-10 के कण 910 से घट कर 400 माइक्रग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पर आ गए हैं, जिससे खासी राहत मिली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि पिछले दो दिनों में प्रदूषण तेजी से गिरा है आने वाले दो दिनों में पीएम-10 सामान्य स्थिति पर आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बुधवार को भी 400 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पर पीएम-10 के कण रहने की उम्मीद है, आगे दिनों में इससें और गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिक विवेक राज ने बताया कि दिवाली के बाद से हवा का चलना पूरी तरह से बंद था, जिसकी वजह से प्रदूषण के कण कोहरे की वजह से ऊपर नहीं जा सके और पहली बार स्मॉग की इतनी खतरनाक स्थिति बनी।
पिछले दो दिनों से हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रह रही है, जिससे प्रदूषण कम हुआ है। कोहरा पड़ा और हवा चलनी भी बंद हो गई तो फिर से स्मॉग की स्थिति बन सकती है। फिलहाल, अगले चार दिनों के अनुमान के मुताबिक अल सुबह फॉग और धुंध छाई रहेगी, इस दौरान थोड़ी दिक्कत रह सकती है। फिर स्थिति ठीक हो जाएगी।