फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreant broke into the house, molested the student and vandalized it

Ghaziabad News: मनचले ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ कर तोड़फोड़ की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreant broke into the house, molested the student and vandalized it
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में मनचले ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता की। आरोपी ने छात्रा के घर में तोड़फोड़ भी की। मनचले से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक कॉलोनी निवासी नोएडा में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। व्यक्ति का परिवार मोदीनगर में ही रहता है। उनकी बेटी एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। व्यक्ति का आरोप है कि शुक्रवार रात एक मनचला जबरन उनके घर में घुस गया और बेटी के साथ अश्लीलता की। छात्रा ने विरोध किया तो मनचले ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। मनचले ने छात्रा पर शादी का दबाव बनाया और शादी नहीं करने पर परिवार को जान से मारने व खुदकुशी करने की धमकी दी। मनचला काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा है और कॉलेज आते जाते समय उससे छेड़छाड़ करता है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार शिवम उर्फ विक्की निवासी सूरत सिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed