Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Kayastha community worshipped the pen and inkpot, and Shri Chitragupta.

Ghaziabad News: कायस्थ समाज ने की कलम-दवात और श्रीचित्रगुप्त की पूजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Kayastha community worshipped the pen and inkpot, and Shri Chitragupta.
साहिबाबाद। शिप्रा रिवेरा में बुधवार को यम द्वितीया के अवसर पर शिप्रा कायस्थ महासभा की ओर से 23वां कलम-दवात और चित्रगुप्त पूजा की गई। इस दौरान 150 से अधिक कायस्थ परिवारों ने एक साथ बैठकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। सुबह विधि-विधान से पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में चित्रगुप्त भोग और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न समाजों के लोगों ने सहभागिता की। शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों और बड़ों ने समूह नृत्य, गायन और नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, बाहर से आए गायकों की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते नजर आए।
विज्ञापन

समारोह में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मोदीनगर और मेरठ से भी बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। महासभा के संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था पिछले 22 वर्षों से इस पर्व का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष महासभा ने अपनी 23वीं वर्षगांठ भी मनाई। इस मौके पर डॉ. विवेक कुमार, विवेक वर्मा, धीरज सहाय, विजय श्रीवास्तव, प्रकाश कर्ण, प्रमोद श्रीवास्तव, कमलेश कर्ण और पुनीत सक्सेना समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed