फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The health of the air which is poisoned by the firecrackers burst on Diwali does not seem to be improving.

Ghaziabad News: वसुंधरा के लोगों को नहीं मिल रही राहत... 300 बना हुआ है एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The health of the air which is poisoned by the firecrackers burst on Diwali does not seem to be improving.
साहिबाबाद। दिवाली पर चले पटाखों से जहरीली हुई हवा की सेहत सुधरती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई सात अंक की कमी के साथ 245 दर्ज की गई। वहीं वसुंधरा का भी एक्यूआई सोमवार के मुकाबले सात अंक की कमी रही और एक्यूआई शाम पांच बजे 300 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह के समय यह 319 मापा गया था।
विज्ञापन

तीन दिनों से वसुंधरा की हवा अन्य स्टेशनों के मुकाबले अधिक जहरीली मापी जा रही है। इसके बाद लोनी की हवा अधिक खराब है। वसुंधरा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में चल रहा है। वहीं, शहर के अन्य तीन स्टेशनों का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में चल रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि तापमान में गिरावट की वजह से प्रदूषण स्तर अधिक मापा जा रहा है। धूल के कणों से राहत के लिए विभाग लगातार पानी का छिड़काव करा रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषित होती हवा को देखते हुए बहुत से निजी स्कूलों ने अपने यहां आउटडोर एक्टिविटी पर फिलहाल रोक लगा दी है। कई स्कूलों में प्रार्थना सभा भी कक्षा में की जा रही है। राजेंद्रनगर स्थित होली एंजल स्कूल में प्रदूषण के चलते दिवाली के बाद से ही प्रार्थना सभा क्लास रूम में ही लगाई जा रही है। वसुंधरा स्थित बाल विद्या भवन स्कूल के प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने बताया कि यहां की हवा सबसे अधिक खराब है ऐसे में बच्चों को मास्क पहन कर आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सभी आउट डोर गेम व अन्य एक्टिविटी फिलहाल रोक दी गई है। एसजी ग्लोबल स्कूल के निदेशक आरआर खन्ना ने बताया कि इन दिनों हर वर्ष प्रदूषण बढ़ जाता है ऐसे में आउट डोर एक्टिविटी पर हर बार ही विराम लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों स्टेशन का एक्यूआई
वसुंधरा 300

इंदिरापुरम 200
संजयनगर 211

लोनी 269
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed