Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The 'golden screen' is fueling a growing tendency toward criminal behavior among minors.

Ghaziabad News: सुनहरी स्क्रीन से नाबालिगों में बढ़ रही अपराध की प्रवृत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The 'golden screen' is fueling a growing tendency toward criminal behavior among minors.
रील के गैंगवार को हकीकत में उतारने की होड़, कोरियन कल्चर से प्रेरित तीन बच्चियों ने की आत्महत्या
विज्ञापन

राजू मलिक
गाजियाबाद। खेल और पढ़ाई की उम्र में छोटी बात पर हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातें कर रहे नाबालिग समाज के लिए चिंता बन गए हैं। जिले में हाल के महीनों में नाबालिगों पर साथियों की हत्या और पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक दो साल में 44 नाबालिग आपराधिक गतिविधियों में पकड़े जाकर बाल सुधार गृह भेजे गए हैं, जिनमें कई की उम्र 14 से 16 साल है।

विशेषज्ञों के मुताबिक स्कूल छोड़ना, पारिवारिक तनाव, नशा, गलत संगत, सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव और आसान पैसे की चाह बच्चों को अपराध की ओर धकेल रही है। आर्थिक तंगी और अभिभावकों की निगरानी का अभाव भी बड़ी वजह है। कई बच्चे पढ़ाई में कमजोर होने के कारण हीनभावना से भी अपराध की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

रील देख बन रहे रंगदार
विशेषज्ञ मानते हैं कि नाबालिगों में अपराध की सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया है। छोटे बच्चे रील में गुंडागर्दी और रंगदारी के वीडियो से प्रेरित होकर अपराध को कूल समझते हैं। अश्लील और कामुक कंटेंट देखकर बच्चे समय से पहले परिपक्व हो रहे हैं, जिससे छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं स्क्रीन पर दिखने वाले गैंगवार को हकीकत में दर्शाने की लालसा में भी अपराध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स पाने की चाह भी कई बार अपराध का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की आदत से बन रहे बाल अपचारी
गलत संगत में पड़कर बच्चे नशे के आदी हो जाते हैं। पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए चेन, मोबाइल फोन स्नैचिंग जैसे अपराध करते हैं और धीरे-धीरे शातिर बन जाते हैं। प्राथमिक शिक्षा से वंचित और लगातार स्कूल से अनुपस्थित बच्चों के भटकने का जोखिम अधिक है। ईर्ष्या, द्वेष और गुस्से पर नियंत्रण न होने से भी किशोर छोटी बात पर बड़ा अपराध कर बैठते हैं। कई बार अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते, जिससे वे गलत राह पर चले जाते हैं। नशे के लिए पैसे न मिलने पर वे घर में भी चोरी तक करने लगते हैं और परिवार से भी झगड़ा करते हैं।

हाल के मामले
केस-एक: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में दो बच्चों ने नशे के मामूली विवाद में 14 साल के साथी की ईंट से 20 वार कर हत्या कर दी। छोटा विवाद इतना बढ़ा कि दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा।
केस-दो: ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में मामा के घर आई पांच साल की बच्ची से पड़ोस के 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची द्वार पर खेल रही थी। आरोपी खाने का सामान दिलाने के बहाने उसे एकांत में ले गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजकर काउंसलिंग शुरू कराई।
केस-तीन:मोदीनगर पुलिस ने मोबाइल और पर्स छीनने वाले दो बाल अपचारियों को पकड़ा। पूछताछ में बताया कि नशे की लत पूरी करने और महंगे मोबाइल रखने के लिए छिनैती करते हैं। सामान बेचकर मिले पैसे से नशा करते हैं।
कोरियन संस्कृति का असर
जानकारी के अनुसार स्क्रीन पर कोरियन संस्कृति से प्रेरित होकर तीन बच्चियों ने आत्महत्या तक कर ली। ऐसे कंटेंट से प्रभावित होकर बच्चे वास्तविक जीवन में भी उसी तरह की हरकतें दोहरा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार ऐसे वीडियो देखने से बच्चों की मानसिकता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है और वे हिंसक प्रवृत्ति अपना रहे हैं।


विशेषज्ञ की राय
एमएमजी अस्पताल के मनकक्ष की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. चंदा यादव के मुताबिक बच्चों में आक्रामकता और हिंसक प्रवृत्ति चिंता का विषय है। मोबाइल गेम, इंटरनेट कंटेंट और पारिवारिक माहौल की इसमें अहम भूमिका है। यह केवल अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि भावनात्मक विकास और व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय है। पारिवारिक वातावरण, हिंसक दृश्य, भावनात्मक उपेक्षा और संवेदनशीलता की कमी इसके कारण हैं। केवल दंड समाधान नहीं, व्यवहार के पीछे के कारणों को समझना जरूरी है। स्कूल और परिवार को बच्चों में संवेदना, आत्मनियंत्रण, सहानुभूति और सम्मान की भावना विकसित करनी होगी, तभी इस प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और बच्चों को सही दिशा दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed