{"_id":"656e2070ccca1193e002d134","slug":"the-girl-was-gang-raped-after-asking-her-religion-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-255910-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धर्म पूछकर किया गया था युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धर्म पूछकर किया गया था युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी की ट्राॅनिकी सिटी पुलिस चौकी के पास 30 नवंबर को दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म उसका मजहब पूछकर किया गया था... यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनका इरादा युवती के साथ मौजूद उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म करने का था, लेकिन वह उनके मजहब से ही ताल्लुक रखती थी, इसलिए उसे जाने दिया।
सामूहिक दुष्कर्म में खानपुर गांव के पांच युवक शामिल थे। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चांद, गोलू और सुल्तान को सोमवार को पकड़ा। इमरान और जुनैद को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। उनके पास एक-एक तमंचा बरामद किया गया था। सुल्तान ट्रॉनिका सिटी थाने से मोबाइल चोरी के एक मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है।
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने आरोपियों से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि खिलौने की फैक्टरी में काम करने वाली युवती घर लौटते समय अपनी सहेली के साथ स्कूटी सीख रही थी। सहेली का दोस्त भी वहां आ गया था। सहेली और उसका दोस्त स्कूटी पर आगे निकल गए। युवती फोन पर बात कर रही थी। जुनैद, चांद और इमरान वहां टहलते हुए पहुंच गए। तीनों का गांव पास में ही है। युवती को अकेली देख उसे पकड़ लिया। यह देख सहेली और उसका दोस्त भी युवती के पास आ गए।
विज्ञापन
चांद ने तीनों से उनका मजहब और नाम बताने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने युवती को एकतरफ खड़ा कर दिया। सहेली और उसके साथ से कहा कि तुम चुपचाप खड़े रहो, तुम्हारे साथ कुछ नहीं होगा। इसके बाद उनके सामने ही युवती के साथ इमरान, जुनैद और चांद ने दुष्कर्म किया गया। इसके बाद इमरान ने फोन करके गोलू और सुल्तान को बुलाया। दोनों के दुष्कर्म करने से पहले ही वहां एक कार आ गई। इस पर पांचों आरोपी भाग गए।
हत्या करने का था इरादा
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करना चाहते थे। उन्होंने युवती को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। युवती ने कह दिया कि ऐसी घटना को बताने में उसकी बदनामी है, इसलिए वह किसी से इसका जिक्र नहीं करेगी। इस पर उसे छोड़ दिया लेकिन बाद में फिर से इरादा हुआ कि गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी जाए। तभी वहां कार आ गई। इसलिए, वह बच गई।
दो सप्ताह में दाखिल होगी चार्जशीट
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि घटना से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। सर्विलांस के अलावा पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, सभी आरोपियों की फोन पर हुई बातचीत, स्कूटी, जो कार आकर रुकी उसका नंबर जैसे साक्ष्य हैं। दो सप्ताह के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में कड़ी पैरवी की जाएगी।
वारदात से खुलासे तक
30 नवंबर - शाम सात बजे घटना हुई। रात 12 बजे ट्राॅनिका सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।
एक दिसंबर - युवती की सहेली और उसके दोस्त से पुलिस ने दिनभर पूछताछ की।
दो दिसंबर को - संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
तीन दिसंबर - मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। दोनों के पैर में गोली लगी।
चार दिसंबर - दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर दबिश देकर तीन और पकड़े।