फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The girl injured in the accident died during treatment

Ghaziabad News: हादसे में घायल युवती की उपचार के दौरान हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The girl injured in the accident died during treatment
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ग्राम सिकरोड़ा गांव के सामने हुए सड़क हादसे में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर की रात को हुआ, डीएमई पर कार में आवाज होने पर पीड़िता की बहन कार से नीचे उतर गई। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से आई अज्ञात कार ने युवती को टक्कर मार दिया। मृतका की बहन ने अज्ञात कार चालक के लिखाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली तुगलकाबाद गोविंदपुरी निवासी मारिया अपने पति अविनाश, भाई काशी, भाई अंकुर और बहन दीपा व तमन्ना के साथ इनोवा कार से मेरठ की ओर जा रही थीं। कार उनका भाई काशी चला रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर सिकरोड़ा के सामने पहुंचने पर कार में कुछ टूटने जैसी आवाज आई जिसे देखने के लिए कार को साइड में रोका। सब कुछ ठीक मिलने पर जैसे ही वह कार में सवार होने लगे तो गाजियाबाद की ओर से आई अज्ञात कार ने उसकी बहन तमन्ना को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर घायल हो गई। घायल बहन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान 18 सितंबर को उसकी बहन तमन्ना की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी पुलिस ने मारिया की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज चेक करके वाहन चालक की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed