फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The foot march "Give Employment, Give Social Justice" which started from Meerut concluded in Ghaziabad.

Ghaziabad News: मेरठ से चली रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा गाजियाबाद में संपन्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The foot march "Give Employment, Give Social Justice" which started from Meerut concluded in Ghaziabad.
गाजियाबाद। मेरठ से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की पदयात्रा रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो का बुधवार को गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में समापन हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि देश में लाखों सरकारी स्कूल बंद हो गए। अकेले उत्तर प्रदेश में 50 हजार स्कूल बंद कर दिए गए, लेकिन किसी का खून नहीं खौलता। इन स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों से आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पतालों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बेड पर कुत्ते बैठे मिलते हैं और मोमबत्ती की रोशनी में ऑपरेशन हो रहे हैं। नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया, लेकिन इस पर भी कोई जवाबदेही तय नहीं हुई। पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन असली मुद्दों की जगह हिंदू-मुस्लिम और नफरत की राजनीति परोसी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स और मुनाफे के नाम पर लाखों करोड़ रुपये जनता से वसूले गए, लेकिन जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निमित यादव ने बताया कि यात्रा मंगलवार को ही अग्रसेन भवन में आ गई थी। पदयात्रा सुबह 11 बजे पूरे जोश, जुनून और जनउत्साह के साथ महानगर के मुख्य चौराहों व मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। भीषण गर्मी में भी पदयात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने संजय सिंह का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने सांसद संजय सिंह को रोककर अपनी समस्याएं साझा कीं और रोजगार, शिक्षा, महंगाई और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर यूपी सहप्रभारी विधायक सुरेंद्र सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, उपाध्यक्ष चेतन त्यागी, जिला महासचिव शैलेश कुमार, जतिन शर्मा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed