{"_id":"57265b914f1c1bc17b5cd2c4","slug":"the-first-houses-the-shops-will-be-sitting-at-home-with-maps","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले घरों, फिर दुकानों के नक्शे घर बैठे होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घरों, फिर दुकानों के नक्शे घर बैठे होंगे पास
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
अपना वेतन दोगुना करने वाले विधायकों को सरकार शिमला में रहने के लिए शानदार निवास भी मुहैया कराती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे नक्शा पास कराने संबंधी सुविधा चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। सबसे पहले रेजिडेंशियल, फिर कामर्शियल श्रेणियों के नक्शे ऑनलाइन पास कराए जा सकेंगे। इसके बाद ग्रुप हाउसिंग और फिर अन्य श्रेणियों के लिए यह सुविधा देने की तैयारी है।
घर बैठे नक्शा पास करने के सॉफ्टवेयर का टेंडर आवास बंधु जारी करेगा। अधिकारियों ने इससे संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिनों लखनऊ में हुई बैठक में दो कंपनियों ने शासन के समक्ष ऑनलाइन मैप अप्रूवल करने संबंधी सॉफ्टवेयर का प्रेजेंटेशन दिया था।
प्रेजेंटेशन में शामिल अधिकारियों के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से सॉफ्टवेयर डेवलेप करने पर सहमति बनी है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में मेन सर्वर स्थापित किया जाएगा। सभी विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को इसका लिंक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेजेंटेशन में शामिल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सीएटीपी इश्तियाक अहमद ने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन मैप अप्रूवल सुविधा शुरू करने की तैयारी है। बड़ा प्रोजेक्ट होने के कारण सभी विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद इसके लिए फंड भी मुहैया कराएंगे।
ग्रेनो के सिस्टम की होगी जांच
प्रेजेंटेशन में शामिल कंपनियों में एक ने इस सॉफ्टवेयर के ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सफल संचालन करने की जानकारी अधिकारियों को दी थी। इस पर प्रमुख सचिव ने जीडीए अधिकारियों को इस सॉफ्टवेयर की खूबियां-खामियां समझने के मौखिक निर्देश दिए थे। जीडीए सूत्रों के मुताबिक शासन के निर्देश पर जीडीए अधिकारी सोमवार-मंगलवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की विजिट कर सकते हैं।