{"_id":"577812e74f1c1b797179c235","slug":"the-first-day-started-class-without-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बिना किताबों के लगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बिना किताबों के लगी क्लास
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद शनिवार को सभी परिषदीय और इंटरमीडिएट विद्यालय खुल गए। शनिवार होने के कारण पहले दिन स्कूलों में गिनती के ही विद्यार्थी पहुंचे। बिना किताबों के ही कक्षाएं चलाई गईं।
सुबह 8 बजे सभी प्राइमरी और इंटरमीडिएट विद्यालय खुले। गांधीनगर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को महज चार बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल की हेड मास्टर सुरेश कुमारी ने बताया कि कई बच्चों के परिवारों को फोन किया तो अभिभावकों ने सोमवार से बच्चों को भेजने की बात कही।
ऐसा ही हाल विजयनगर प्राथमिक विद्यालय का भी रहा। यहां भी दस से पंद्रह बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित गोस्वामी ने बताया कि सभी विद्यालयों में पंद्रह से बीस फीसदी बच्चे ही स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यालय में पहले दिन मिड डे मील में बच्चों को तहरी पहुंचाई गई, जो बच्चे स्कूल पहुंचे बिना किताबों के ही उनकी क्लास लगाई गई। स्कूल के सामने भरा गंदा पानी: शुक्रवार रात बारिश की वजह से कई स्कूलों में बच्चों को जल भराव और गंदगी का भी सामना करना पड़ा। एमएमएच इंटर कॉलेज के मेन गेट के बाहर बारिश का पानी भरने से बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में परेशानी हुई।