फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The fformer government did not act to remove black money: Rajnath Singh

काला धन निकालने के लिए पूर्व सरकार ने नहीं किया काम: राजनाथ सिंह

Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The fformer government did not act to remove black money: Rajnath Singh
राजन‌ीति - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। नोटबंदी से विपक्ष के निशाने पर आई केंद्र सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जल्द ही इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि काला धन बाहर निकालने के लिए पूर्व की केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन


काले धन की समानांतर अर्थव्यवस्था को खत्म करने की हिमांशु कमीशन की सिफारिशों को भी दरकिनार कर दिया। वर्तमान सरकार ने काले धन को बाहर लाने के लिए देश हित में कठोर फैसला लिया है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में देश के पांचवें सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी मानते थे कि अर्थव्यवस्था के समानांतर काले धन की व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आतंकवाद और फेक करेंसी को बढ़ावा मिल रहा है। बावजूद इसके पूर्व सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद और नकली नोटों के धंधे में शामिल लोगों के हौसले पस्त होंगे। 

कुछ ताकतें देश हित में काले धन पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किए गए अभियान को कमजोर कर रही हैं। ये ताकतें चाहती हैं कि काला धन चलता रहे, लेकिन केंद्र सरकार जनता को आश्वस्त करती है कि उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।


देश भर में कैश की किल्लत पर गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन में दिक्कतें खत्म होने की बात पहले ही कही थी, अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पांच हजार करोड़ की करेंसी भेजे जाने पर उन्होंने सफाई दी कि इसे आगामी यूपी चुनाव या राजनीति से जोड़ना गलत है। पूरे देश की तरह यूपी में भी करेंसी भेजी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed