फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The festival will be celebrated on 26th February, Shravan Nakshatra will be there.

Ghaziabad News: 26 फरवरी को मनाया जाएगा पर्व, श्रवण नक्षत्र रहेगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The festival will be celebrated on 26th February, Shravan Nakshatra will be there.
गाजियाबाद। इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिग्रही योग के साथ शिव योग और सिद्ध योग का भी संयोग बन रहा है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है और इस दिन श्रवण नक्षत्र का भी योग बन रहा है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि की युति बन रही है, इससे त्रिग्रही योग बन रहा है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि यह योग सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। महाशिवरात्रि के दिन शिव योग और सिद्ध योग भी बन रहा है। इन योगों में की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत को करने से महादेव की कृपा जीवन भर बनी रहती है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। यह महाशिवरात्रि धन, सौभाग्य और समृद्धि देने वाला होगा। महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा व रुद्राभिषेक से सभी नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन अगर रुद्राक्ष को धारण किया जाए या फिर उसकी पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं । भोले शंकर की पूजा अगर केवल जल, अक्षत और बिल्वपत्र से भी की जाए तो भी भोले शिवशंकर प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोले बाबा कहा जाता है।
विज्ञापन



---

सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना होगी और मंदिरों को

फूलों से सजाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों की

संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर में भव्य

सजावट की जाती है। इस बार भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना होगी और

मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि भक्तों की

सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर में विशेष प्रबंधन किए जाते हैं। हर साल की

तरह इस वर्ष भी विशेष सजावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed