फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The family went to Uttarakhand. Thieves searched the house, stole jewelery and cash worth five lakhs

Ghaziabad News: उत्तराखंड गया परिवार चोरों ने खंगाला घर, पांच लाख के गहने व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The family went to Uttarakhand. Thieves searched the house, stole jewelery and cash worth five lakhs
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र की उत्तरांचल कॉलोनी निवासी मनमोहन कोटनाला के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने पांच लाख के गहने व 25 हजार की नकदी चोरी कर ली। उस दौरान वह पत्नी के साथ उत्तराखंड अपने गांव गए थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। आरोप है कि कई बार थाने गए, लेकिन पुलिस टरकाती रही। उन्होंने एसीपी से शिकायत की तब मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। मनमोहन कोटनाला ने बताया कि बिल्डिंग निर्माण सामग्री की सप्लाई करते हैं। 21 अगस्त को वह पत्नी के साथ उत्तराखंड गए थे। 27 अगस्त को जब वापस लौटे तो घर में सामान बिखरा मिला। देखने पर पता चला कि पत्नी के सभी गहने और 25 हजार की नकदी गायब थी। अगले दिन उन्होंने नंदग्राम थाने में शिकायत की। आरोप है कि दो दिन तक पुलिस कल आने की बात कहकर चक्कर कटवाती रही। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने एसीपी से शिकायत की। तब जाकर मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed