{"_id":"67993062c8095a15310a210a","slug":"the-family-went-to-the-market-thieves-ransacked-the-house-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-562306-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के सहकारी नगर में मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। परिवार बाजार में खरीदारी करने गया था। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामले में अंजलि चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहकारी नगर निवासी अंजलि चौहान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाजार गयी थी। घर का ताला लगा था। वह करीब पांच बजे लौटीं तो दरवाजा खुला था। घर की सेफ भी खुली थी और सामान बिखरा था। देखने पर पता चला कि सेफ में रखे लाखों की कीमत के आभूषण चोर चोरी कर ले गये। इस बारे में एसीपी कवि नगर स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
मकान मालिक पर आभूषण चोरी का आरोप, रिपोर्ट :
नंदग्राम के मोरटी गांव में रागिनी किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि बेटे के जन्मदिन पर उन्होंने आभूषण पहने थे, इसके बाद उनको सेफ में रख दिया। कुछ दिन बाद जब उन्हाेंने सेफ खोली तो उनको आभूषण नहीं मिले। उनके कमरे की चाभी मकान मालिक रीना त्यागी के पास रहती थी। एक दिन उन्होंने चाभी खोने की बात कही तो उन्होंने दूसरी चाभी बनवा ली थी। मामले में पुलिस ने रीना व उनके पति महेश त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।