{"_id":"648777845223a7c5cc00cc44","slug":"the-family-kept-sleeping-the-thieves-took-away-the-jewelry-and-cash-ghaziabad-news-c-30-1-130748-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोता रहा परिवार, गहने नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोता रहा परिवार, गहने नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में परिवार के सदस्य घर में सोते रहे। देर रात चोर मकान का ताला तोड़कर घर से गहने नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कॉलोनी में शालू शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्यों के साथ वह अपने घर की छत पर सोने चली गईं थीं। सुबह पांच बजे घर के नीचे आए तो घर का ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी से गहने, 24 हजार की नकदी, एलईडी, सिलिंडर, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द चोरों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।