फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The face of city parks will be transformed at a cost of

Ghaziabad News: 7.13 करोड़ से बदलेगी शहर के 81 पार्कों की सूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The face of city parks will be transformed at a cost of
गाजियाबाद। नगर निगम 7.13 करोड़ की लागत से शहर के 81 पार्कों का सुंदरीकरण कराने जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्षदों की सिफारिश पर तैयार इस योजना के तहत सुंदरीकरण का काम अक्तूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने नगर निगम क्षेत्र के पार्कों का सुरक्षा ऑडिट कराया था, जिसमें कई पार्कों की स्थिति बेहद बदहाल पाई गई थी। पुलिस की ओर से इसके लिए नगर निगम को पत्राचार भी किया गया था। इसके बाद महापौर ने भी शहर के पार्कों की स्थिति का जायजा लिया था।
विज्ञापन


अब सुंदरीकरण के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पार्कों की चहारदीवारी ऊंची की जाएगी, साथ ही जिन पार्कों में सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा। यह कार्य विजयनगर, कवि नगर, सिटी जोन, वसुंधरा और मोहन नगर के अंतर्गत आने वाले पार्कों में किया जाएगा। पार्कों का कायाकल्प होने से न केवल स्थानीय निवासियों को टहलने और बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित व आनंददायक वातावरण मिलेगा, बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही निगम ने 271 करोड़ के विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर की पहचान स्वच्छता, हरियाली और बेहतर लाइट व्यवस्था से होती है। मुख्य मार्गों और पार्कों में डेकोरेटिव प्रकाश व्यवस्था की गई है। आने वाले एक वर्ष में विकास से जुड़ा कोई बड़ा काम बाकी नहीं रहेगा।

वहीं, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पार्कों का यह कार्य तय समयसीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed