फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The eyes, nose and ears were taken out with a knife and the skull was peeled.

Ghaziabad News: चाकू से आंख, नाक और कान निकालकर छील दी थी खोपड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The eyes, nose and ears were taken out with a knife and the skull was peeled.
सुमित शिशौदिया
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ में 21 जून की देर रात राजू कुमार (29) की निर्मम हत्या करने के बाद तीनों आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस का कहना है कि ऑटो में बाल्टी के अंदर कटी गर्दन और खून ले जाने के बाद तीनों ने कमरे में चाकू से आंख-नाक, कान काटकर खोपड़ी को पूरी तरह छील दिया। उसके बाद परमात्मा ने मानव खोपड़ी पर चोट का निशान देखकर दोनों से बोला कि अब यह उसके काम की नहीं है। तुम दोनों को दूसरे मानव की खोपड़ी लानी होगी। अगले दिन वह मौका पाकर वहां से खोपड़ी लेकर भाग गया।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पूछताछ में विकास और धनंजय से पता चला कि मुख्य आरोपी परमात्मा ने राजू की खोपड़ी को दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के नाले में फेंक दिया था। उसके साथ उसकी आंख-नाक, कान और मुंह व बाल भी थे। इस तथ्य के सामने आने के बाद टीला मोड़ पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से नाले में सफाई कराई लेकिन, कई घंटे की मशक्कत के बावजूद टीम को सफलता नहीं मिली। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परमात्मा ने एक जानकार के पास 35 हजार रुपये में अपना ई-रिक्शा गिरवी रख दिया था। उसके बाद फोन बंद करके भाग गया।
विज्ञापन

हत्या के बाद दोनों एक दूसरे से मिलते थे
पुलिस का कहना है कि राजू की हत्या करने के बाद विकास और धनंजय दोनों एक दूसरे से मिलते थे। दोनों ने कई बार परमात्मा से मिलने का प्रयास किया लेकिन, कुछ पता नहीं चला। दोनोें ने पूछताछ में यह भी बताया कि सनसनीखेज हत्या के बाद रोजाना रात को परमात्मा काला टीका, काले कपड़े पहनकर तंत्र-विद्या करता था। दो रात में वह दोनों उसके साथ कमरे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा करने वाली टीम को मिलेगा इनाम
एसीपी शालीमार गार्डन के नेतृत्व में हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीला मोड़ पुलिस और स्वॉट टीम को डीसीपी निमिष पाटिल ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसीपी ने दो टीमों को फरार परमात्मा की तलाश में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed