{"_id":"69fa55ba72a873246f031ab3","slug":"the-energy-corporation-is-paying-no-attention-to-exposed-wires-and-meters-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18616-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुले तार और मीटर पर ऊर्जा निगम नहीं दे रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुले तार और मीटर पर ऊर्जा निगम नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-15 स्थित शिखर एन्क्लेव सोसायटी में ऊर्जा निगम की लापरवाही कभी भी सैकड़ों परिवारों पर भारी पड़ सकती है। चार ब्लॉक और 216 फ्लैट की सोसायटी में बिजली के मीटर खुले में लटके हुए हैं। कभी भी इनसे हादसा हो सकता है। हैरानी की बात तो यह है कि आवास विकास परिषद ने सभी फ्लैटों के मीटर बॉक्स उपलब्ध कराए, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा।
भीषण गर्मी में खुले मीटरों से शॉर्ट सर्किट का खतरा और बढ़ गया है। मीटरों के पास ही वाहन खड़े रहते हैं और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। इससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों का कहना है कि छोटी सी चिंगारी पूरे परिसर को आग की चपेट में ले सकती है। निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और जेई से लेकर एसडीओ तक गुहार लगाई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। कर्मचारी मौके पर आकर फोटो खींचते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। निवासियों ने दोबारा मांग उठाई है कि सभी मीटरों को सुरक्षित बॉक्स में शिफ्ट किया जाए और खुले तारों की तुरंत मरम्मत की जाए।
मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन तीन बृजेश कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर इस तरह की समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।