फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The difficulties Student

मुश्किलों का सामना करें छात्र

Sun, 22 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर Updated Sun, 22 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
The difficulties Student
दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को बांटीं डिग्रियां - फोटो : अमर उजाला
आईटीएस डेंटल कॉलेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह और एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में बीडीएस और एमडीएस के स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद वीके सिंह ने छात्रों से जीवन में आने वाली मुश्किलों का धैर्य के साथ सामना करके सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीके सिंह, कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीके सिंह ने कहा कि जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, मगर आप सूझबूझ से इनका सामना कर सफलता प्राप्त करें।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. देवीशरण शेट्टी ने यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई। चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीडीएस में विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली गीतिका गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही बीडीएस की राधिका लांबा, प्रणव खन्ना और रिचा दुआ को एकेडमिक और कल्चरल एक्टीविटीज के लिए पुरस्कृत किया गया।


इस अवसर पर डॉ. दीप्ति गोयल, मधु, नेहा केसरी, राशि बंसल, रिचा अरोड़ा, रूपशिखा, तनवी महाजन, अनुजा अग्रवाल को बेेस्ट आउट गोइंग स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed