फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The design of the ROB under construction at Hapur railway crossing will be sent for review.

Ghaziabad News: हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी का डिजाइन समीक्षा के लिए भेजा जाएगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The design of the ROB under construction at Hapur railway crossing will be sent for review.
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर राज चौपले के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में विधायक डॉ. मंजू शिवाच और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली ने पुलिस प्रशासनिक, सेतू निगम व सिचाई विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के साथ समीक्षा बैठक की। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि बैठक में आरओबी के डिजाइन, गुणवत्ता और सुरक्षा मनकों व निर्माण अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि यह निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और मानकों के मद्देनजर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। निर्माण अवधि के दौरान यातायात और आवश्यक सेवाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए। बैठक में यातायात व्यवस्था पर गंभीरता से विचार किया गया जिससे क्षेत्रवासियों और दुकानदारों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि यह परियोजना मोदीनगर क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसके पूरा होने पर जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने बताया कि हापुड़ रोड से लेकर हनुमानपुरी तक राजवाहा पटरी मार्ग का चौड़ीकरण होगा तथा हनुमानपुरी नाले पर पुल का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आरओबी के डिजाइन को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें निर्माणाधीन आरओबी के साथ बनने वाली दीवार पर चर्चा की गई। दीवार के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दूसरी साइड बिल्कुल ओझल हो जाएगी और इसके साथ ही सर्विस रोड होने के बावजूद एक साइड से दूसरी साइड में आने-जाने के लिए लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ेगी। इसे लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने काफी माथापच्ची की। तय किया गया कि कम से कम राज चौपले के समीप एक कट खुल जाए। इसके लिए डिजाइन को समीक्षा के लिए आईआईटी के इंजीनियरों के पास भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी अजीत सिंह, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed