फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The dead body of the rape victim reached home late at night, the last rites were performed at nine in the morning

Ghaziabad News: देर रात घर पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का शव, सुबह नौ बजे हुआ अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the rape victim reached home late at night, the last rites were performed at nine in the morning
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसायटी में रविवार दोपहर दुष्कर्म का शिकार बनी 19 वर्षीय सुरक्षाकर्मी का शव सोमवार रात तीन बजे तक एंबुलेंस में हिंडन श्मशान घाट में रखा रहा। पूरी रात चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करीब तीन बजे एंबुलेंस चालक शमशान घाट पहुंचा। इसके बाद पीड़िता का शव उसके मौसी के घर पहुंचा। मंगलवार सुबह नौ बजे हिंडन घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हिंडन श्मशान घाट, पीड़िता के घर और घटना स्थल के पास पुलिस तैनात रही। डीसीपी देहात विवेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम दिल्ली के अस्पताल में हुआ है। प्रक्रिया पूरी होने पर रिपोर्ट मिलने पर दुष्कर्म व जहर देने के संबंध में स्थिति साफ होगी। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर प्राइवेट पार्ट में अंदरूनी चोट होने की पुष्टि नहीं हुई है। जहरीले पदार्थ की पुष्टि के संबंध में विसरा संरक्षित कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में युवती के सहकर्मियों से जानकारी मिली है कि उसके फेफड़ों में पहले से कोई परेशानी थी। उपचार के दौरान मुंह से झाग आने के संबंध में पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने देखा है तो उसके बयान दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस चालक को ले गई थी साथ
परिजनों का आरोप है कि पुलिस एंबुलेंस का लॉक लगवाकर चालक को अपने साथ ले गई थी। जिस कारण वह शव को घर नहीं ले जा पा रहे थे। पूरी रात वह श्मशान घाट पर बैठे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed