Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The cultural and spiritual significance of Diwali depicted through rangolis

Ghaziabad News: रंगोलियों से दर्शाया दीपावली का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The cultural and spiritual significance of Diwali depicted through rangolis
गाजियाबाद। स्वर्णजयंतीपुरम स्थित सीपी आर्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगों, फूलों और सजावटी सामग्रियों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोलियों के माध्यम से दीपावली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने दीपों की जगमगाहट, अयोध्या और पारंपरिक आकृतियों को रंगोली में उकेरा। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण और दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा मुन्नी देवी, निदेशक अंकुर गुप्ता और समन्वयिका अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed