फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The criminal, who was released from jail 10 days ago, had looted a chain from a woman.

Ghaziabad News: 10 दिन पहले जेल से छूटकर आए बदमाश ने महिला से लूटी थी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The criminal, who was released from jail 10 days ago, had looted a chain from a woman.
लोनी। लालबाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर महिला प्रधानाचार्य से चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने चेन, तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। पकड़ा गया बदमाश दस ददिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि लाल बाग कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर जाकर महिला के गले से चेन लूटने वाले बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम शनिवार रात लाल बाग कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस को सामने से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस की एक गोली बाइक सवार बदमाश कौशल उर्फ कड़वा निवासी हर्ष विहार दिल्ली के पैर में लगी। तभी मौका पाकर बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि कौशल पर आठ से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। करीब दो माह पूर्व बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में कौशल ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद वह किसी अन्य मामले में जेल गया था। करीब 10 दिन पहले ही कौशल जेल से छूटकर आया है। जेल से आते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। पुलिस फरार कौशल के साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed